जयपुर, 7 फरवरी | भारतीय खंडेलवाल वैश्य युवा जागृति संघ (वरिष्ठ विंग) द्वारा गंगा मंदिर बलराम भवन में एक सादा समारोह में समाज के आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवार के 63 छात्र छात्राओं को प्रत्येक को 5000/रुपये की छात्रवृत्ति वितरण की गयी। संस्था के महामंत्री नवल बिहारी ताम्बी ने कहा कि हम हृदय से धन्यवाद प्रकट करते हैं निम्न महानुभावों का जिन्होंने छात्रवृत्ति हेतु सहयोग प्रदान किया है उनमे प्रमुख नरेश सौखिया 38 छात्र, ,अनंत बिहारी ताम्बी 5 छात्र, राजेन्द्र लवाण वाले 5 छात्र, रामावतार लकड़ा 3 छात्र, स्व. सतीश जी ताम्बी परिजनों द्वारा 3 छात्र,,जगदीश दुसाद 2 छात्र, अशोक ताम्बी 2 छात्र, ,पुरुषोत्तम खंडेलवाल 2 छात्र ,सुरेश कायथवल 1 छात्र, एम. सी. खंडेलवाल —1छात्र, ,चंद्र प्रकाश खूंटेटा 1 छात्र सभी का यह योगदान जरूरतमंद विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम है | संस्था आपकी उदार भावना के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती है।
संघ अध्यक्ष नरेश सौखिया ने बताया कि वरिष्ठ विंग संघ ने पिछले वर्ष भी 38 छात्रों को सहायता राशि प्रदान की थी। एवं अगले वर्ष 200 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की योजना है। कार्यक्रम संयोजक विजय रावत, सहसंयोजक पुष्पेंद्र वैध, राजेंद्र बडेरा द्वारा किये गये कार्य के लिए प्रशंसा करते हुए पधारे भामाशाह जनों का धन्यवाद आभार प्रकट किया।
