Saturday, March 14, 2026
Homeधार्मिकमौनी अमावस्या पर गौ शाला में सुखा,हरा चारे के साथ गुड़ का...

मौनी अमावस्या पर गौ शाला में सुखा,हरा चारे के साथ गुड़ का हुआ वितरण



जयपुर, 18 जनवरी । श्री श्याम गौसेवा परिवार समिति के तत्वावधान में मौनी अमावस्या तिथि पर गोसेवा में एक गाड़ी सुखा व हरे चारे के साथ गुड़ ,खल आदि का वितरण किया गया। अमावस्या तिथि पर समिति के पदधिकारी व सदस्य रामसिंहपुरा,वाटिका स्थित गोकुल गोशाला पहुंचे और गौ सेवा की। इस अवसर पर गौ शाला संचालक पंतजलि शर्मा,नरेंद्र सिंह व विजय शर्मा का उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी,अशोक प्रजापत ने दुप्पटा ओढ़ा कर सम्मान किया तथा मूमेटों भेंट किया।

समिति के अध्यक्ष नरेंद टेलर ने बताया कि आगामी 25 फरवरी को श्याम भक्तों के लिए फाल्गुन रंग-रंगीला मेले में ठहरने व विशाल भंडारे में भोजन की व्यवस्था की जाएगी। विशाल भंडारे का आयोजन रिंगस के 1 किलोमीटर पहले श्याम होटल के पास किया जाएगा। इस दौरान हनुमान सहाय लुगरिया,सुनील कुमावत ,संजय कुमार मीणा,विष्णु शर्मा,गणेश नारायण बैरवा,किशोर लाल,अरुण शर्मा,रामफूल, कन्हैयालाल शर्मा शर्मा,भंवर लाल बैरवा,अरविंद टेलर,मेधराज,विजेंद्र,कन्हेयालाल लुगरिया,लखन सिंह,सुरेंद्र बैरवा, समिति के सभी सदस्य मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular