Wednesday, January 28, 2026
Homeराजस्थानकांग्रेस मजदूरों और किसानों के साथ नहीं उन ताकतों के साथ जो...

कांग्रेस मजदूरों और किसानों के साथ नहीं उन ताकतों के साथ जो भ्रष्टाचार से लाभ उठाते है — मदन राठौड़ 

जयपुर, 09 जनवरी । भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा वीबी—जी राम जी को लेकर जनता के बीच जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस की यह राजनीति न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ग्रामीण मजदूरों, किसानों और गरीब परिवारों के हितों के साथ खुला खिलवाड़ भी है। डोटासरा द्वारा जिस तथाकथित 45 दिन के अभियान की घोषणा की जा रही है, वह वास्तव में झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ और राजनीति करो का अभियान है। कांग्रेस को समझना चाहिए कि झूठ के सहारे लंबे समय तक जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता। डोटासरा और गहलोत को इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना राजनीति से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह प्रचार कर रही है कि वीबी जी राम जी लागू होने से ग्रामीण रोजगार व्यवस्था समाप्त हो जाएगी, मजदूरी मिलने में दिक्कत आएगी और नई प्रणाली से गड़बड़ियाँ बढ़ेंगी। यह सब सरासर झूठ है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की असफल कोशिश कर रही है। हकीकत यह है कि वीबी जी राम जी के तहत मनरेगा को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और मजदूर हितैषी बनाया गया है। काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पहले से अधिक बढ़े हैं। किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 60 दिन का कृषि ब्रेक दिया गया है, ताकि खेती और मजदूरी के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके। मजदूरों को समय पर उनका मेहनताना मिले, इसके लिए हर सप्ताह मजदूरी भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इससे मजदूरों को साहूकारों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular