Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थानमृतक BLO के साथ महासंघ ने अफसरशाही के विरुद्ध उठाई आवाज, मुख्यमंत्री...

मृतक BLO के साथ महासंघ ने अफसरशाही के विरुद्ध उठाई आवाज, मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

जयपुर, 19 नवम्बर | मृतक पियानो महेंद्र कुमार जांगिड़ को न्याय दिलाने के लिए अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर न्याय की मांग की गई | संघ प्रमुख महेंद्र सिंह संरक्षक सियाराम शर्मा मौसम प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया | प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा एवं प्रवक्ता जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में सभी BLO को मुख्य चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र से 4 से 5 गुना अधिक कार्य का दबाव जबरन सोप जा रहा है जिससे प्रदेश के BLO अपने परिवार और बच्चों के साथ कार्य में जुटे हुए हैं बावजूद इसके वह टारगेट को पूरा नहीं कर पा रहे जिससे सभी BLO अत्यधिक तनाव में है मृतक BLO महेंद्र कुमार जांगिड़ के सुसाइड नोट मौजूद होने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की जा रही है |

परिवार दर-दर के ठोकरें खाते हुए गुहार लगा रहा है बुजुर्ग पिता ने नम आंखों से अपने बेटे की पीड़ा जिला कलेक्टर और मीडिया को बताई प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बताया कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए की राशि मानसिक तनाव देने वाले अधिकारियों को सस्पेंड कर फिर दर्ज करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है उम्मीद है मृतक BLO के परिवार को न्याय मिलेगा अगर न्याय में देरी होती है तो प्रदेश भर के शिक्षक संगठन जल्द बड़ा निर्णय लेकर राजधानी की सड़कों पर दिखाई देंगे | सभा को केके यादव अनिल कुमावत और विकास शर्मा मोहन लाल ऐचरा नवल शर्मा दलवीर सिंह सहित सेकंड लोगों ने संबोधित किया एवं मृतक BLO की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा शिक्षक संघ सियाराम शर्मा कार्यालय पर कैंडल मार्च निकाला गया |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular