Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थानजन्माष्टमी उत्सव पर मंदिरो में बढ़ने लगी भक्तो भीड़

जन्माष्टमी उत्सव पर मंदिरो में बढ़ने लगी भक्तो भीड़



जयपुर, 16 अगस्त | पुरे देश में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है | लोग अल सुबह से ही मंदिरो में दर्शन के पहुंचने लगे | जयपुर के आराधय देव गोविन्द देव जी मंदिर में लोग सुबह 4 बजे से ही दर्शन के लिए आने लगे | जैसे जैसे समय गुजरता जा रहा वैसे वैसे गोविन्द देव जी मंदिर में भीड़ बढ़ती जा रहे है | भक्तो को किसी प्रकार के असुविधा नहीं हो इसके लिए जगह जगह स्वयं सेवक अपनी सेवा दे रहे है साथ ही विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता भी भक्तो की सेवा में लगे हुए है | साथ पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ व्यवस्था संभाल रखी है |

वही पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथ जी मंदिर में भी सुबह से भक्तो की दर्शनों के भीड़ लगी हुयी | मंदिर प्रशासन ने व्यवस्था को सँभालने के स्वयं सेवक लगा रखे है | मंदिर मुख्य गेट से भक्त दर्शनों के प्रवेश करके मंदिर के पीछे से होते हुए जय लाल मुंशी रस्ते में बाहर आ रहे है | जगतपुरा में अक्षरपात्र मंदिर, मानसरोवर इस्कॉन मंदिर, चित्रकूट अक्षरधाम मंदिर में में जन्माष्टमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular