जयपुर, 2 अगस्त | आज राजापार्क स्थित भाटिया भवन पर जलदाय विभाग के पहले लोकप्रिय कर्मचारी नेता स्व. मांगीलाल शर्मा की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में जलदाय विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया और 267 यूनिट रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन पीएचईडी स्पोर्ट्स क्लब एवं जलदाय विभाग कर्मचारी यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले यूनियन संरक्षक जे.पी. शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत, महामंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शेखावत, विधि सलाहकार मुकेश कुमार माथुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी टैक्सी यूनियन अध्यक्ष फूलचंद गुर्जर,सलाहकार रामाशंकर गुर्जर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धांजलि स्वरूप यह आयोजन किया गया। समाज और सेवा के लिए रक्तदान सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए सांसद जयपुर शहर श्रीमती मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, भाजपा नेता रवि नैयर, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, इंटक फेडरेशन अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, राष्ट्रीय राजपूत सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, युवा नेता राजपाल शर्मा, कर्मचारी नेता गजेंद्र सिंह राठौड़, राजेश पारीक, यशप्रताप सिंह, महेश शर्मा सहित अन्य लोग पहुंचे |
