जयपुर, 20 जुलाई। अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ मानसरोवर संभाग द्वारा रविवार को मुनि आर्यिका दर्शन यात्रा का भव्य आयोजन वरुण पथ जैन मंदिर मानसरोवर से उपाध्याय उर्जयंत सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद और सान्निध्य प्राप्त कर किया। इस दौरान उपाध्याय उर्जयंत सागर महाराज ने सभी 250 श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वचन दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद बाकलीवाल, मुख्य संयोजक कुलदीप छाबड़ा, संयोजक नरेश शाह, सुदर्शन पाटनी, सुनील गंगवाल, एडवोकेट शैलेन्द्र छाबड़ा, राकेश छाबड़ा इत्यादि द्वारा पचरंगा ध्वज पताका दिखा यात्रा को रवाना किया।
संयोजक कुलदीप छाबड़ा ने बताया कि यात्रा ने वरुण पथ से प्रारंभ कर कीर्ति नगर में मुनि आदित्य सागर महाराज, महारानी फार्म में मुनि पावन सागर महाराज, दुर्गापुरा में आर्यिका सरस्वती माताजी, प्रताप नगर सेक्टर 8 में मुनि अरह सागर महाराज, सांगानेर चित्रकूट कॉलोनी में आचार्य सुंदर सागर महाराज, सांगानेर चौमू बाग में आर्यिका नंदीश्वरी माताजी और झोटवाड़ा में उपाध्याय वृषभानंद मुनिराज ससंघ के कुल सभी 37 मुनि – आर्यिका माताजी का मंगल सानिध्य प्राप्त किया और आशीर्वचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त किया। यात्रा 7 बसों द्वारा की गई जिसमें कुल 250 यात्री सहित संघ परिवार के 15 सदस्यों एवं 14 संयोजकों ने भाग लिया। यात्रा में प्रिया बाकलीवाल, सुनीता जैन, शशांक जैन, रवि जैन, अनंत जैन इत्यादि भी शामिल हुए।
