जयपुर, 8 जुलाई | EWS बोर्ड, विप्र कल्याण बोर्ड, देवस्थान बोर्ड , व्यापारी कल्याण बोर्ड, अग्रसेन बोर्ड, महाराणा प्रताप बोर्ड के संचालन और निकाय व पंचायत चुनाव में दस प्रतिशत आरक्षण, केंद्र की भर्तियों में आयु सीमा छूट व सरलीकरण, पुजारियों को राहत व अन्य मांगों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को ध्यानाकर्षण ज्ञापन दिया | EWS आरक्षण मंच के संयोजक सुनील उदेईया ने अध्यक्ष राठौड़ को अवगत कराया कि ईडब्ल्यूएस वर्ग व सामान्य वर्ग में राजपूत, ब्राह्मण, वैश्य, माथुर, कायस्थ, जैन, मुस्लिम और अन्य अनारक्षित वर्ग आता है जो एक बड़ा वोट बैंक है और सत्ता परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार को बने हुए एक वर्ष सात माह हो चुके है अतः इस वर्ग के उत्थान और कल्याण हेतु हमारी मांगों को माननीय मुख्यमंत्री और पार्टी आलाकमान को भिजवा कर ध्यानाकर्षण करने का दायित्व निभा कर सहयोग करे |
इस दौरान योगेन्द्र भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष विप्र महासभा, अनिल चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख परशुराम सेना, डॉ संजीव गुप्ता सह संयोजक अग्रवाल समाज, डॉ शिवराज सिंह तँवर प्रदेश अध्यक्ष तँवरावाटी राजपूत सभा , राजेन्द्र मित्तल महामंत्री अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, युवा अध्यक्ष दीपेश मिश्रा, महामंत्री जितेंद्र मिश्रा, डॉ सोमेन्द्र सारस्वत, पंकज शर्मा, बीना शर्मा, ममता शर्मा, सविता शर्मा मौजूद रहे |
