बारा, 2 जुलाई | आईएमए अध्यक्ष डॉ बी एस कुशवाह,एनएमओ अध्यक्ष डॉ मधुसूदन तिवारी एवं अरिसदा अध्यक्ष डॉ देवीशंकर ने बताया की एक जुलाई को बारां में डॉक्टर्स डे धूमधाम से मनाया गया,जिसमे मुख्य अतिथि आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डॉ एम पी शर्मा थे ।अध्यक्षता कोटा सुधा मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ आर के अग्रवाल ने की । विशिष्ट अतिथि अरिसदा के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गा शंकर सैनी, डॉ सी पी मीणा प्राचार्य मेडिकल कॉलेज बारा एवं आईएमए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रूपसिंह भिवाड़ी रहे । अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ पंकज परूथी एवं डॉ जय प्रकाश यादव को सम्मानित किया गया एवं उनका अभिनंदन किया गया । वरिष्ठ चिकित्सक डॉ उर्मिला कत्याल पूर्व सीएमओ,डॉ घनश्याम बारदानिया पूर्व सीएमएचओ,डॉ राजमल चित्तौड़ा को सम्मानित किया गया ।
अतिथियों का बारां जिला विकास मंच,जांगिड विकास समिति,नर्सिंग एसोसिएशन बीएमएस के अधिकारीयों ने जगह जगह आतिशबाजी कर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया । कार्यक्रम में डॉ वीरेश बेरीवाल,डॉ सत्येन्द्र गोयल,डॉ नवीन गोयल,डॉ त्रिवेश बारदानिया,डॉ उमेश विजय,डॉ हेमंत गोयल आदि को भी माल्यार्पण कर सम्मान दिया गया । मंच संचालन डॉ वीरेश बेरीवाल एवं डॉ कमल गुप्ता ने किया ।धन्यवाद डॉ नवीन गोयल आईएमए सचिव ने ज्ञापित किया ।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ एम पी शर्मा ने चिकित्सक भाइयो को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और मरीज के प्रति सम्मान एवं अपनत्व के साथ चिकित्सा कार्य करने हेतु आह्वान किया । प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गा शंकर सैनी* ने संबोधित करते हुए कहा डॉक्टर सेवा समर्पण की अनूठी मिसाल है विश्व के पहले डॉक्टर भगवान धन्वंतरि भगवान थे डॉक्टर बी सी राय त्याग सेवा समर्पण की प्रतिमूर्ति थे(डॉ दुर्गा शंकर सैनी) चिकित्सालय भी मंदिर की तरह ही 24 घंटे खुले रहते है बाकी जगह ऐसा नहीं है | डॉ. आर के अग्रवाल ने कहा कि सावधानी पूर्वक मरीज को उपचार देने एवं मरीज के प्रति संवेदनशीलता के साथ इलाज करना चाहिए । डॉ रूप सिंह एवं डॉ सी पी मीणा प्राचार्य बारां मेडिकल कॉलेज ने भी अपने विचार व्यक्त किए । स्वागत भाषण आईएमए अध्यक्ष डॉ कुशवाह ने दिया । स्वागत गान डॉ पूजा काबरा,डॉ राजश्री शर्मा,रितु बत्रा,भारती गुप्ता आदि ने प्रस्तुत किया ।
