Wednesday, January 28, 2026
Homeधार्मिकगोविंद देवजी मंदिर परिसर में होली का डांडा पूजन के साथ फाग...

गोविंद देवजी मंदिर परिसर में होली का डांडा पूजन के साथ फाग महोत्सव शुरू


जयपुर, 12 फरवरी | माघ पूर्णिमा के साथ बुधवार को रंगों के त्योहार होली का श्री गणेश आराध्य गोविंद देव जी मंदिर में होली का डांडा पूजन के साथ हुआ। वेद मंत्रोच्चार के साथ गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी, शुक सम्प्रदाय आचार्य अलबेली माधुरी शरण, श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ज्योतिषाचार्य विनोद शास्त्री पंडित, परकोटा गणेश मंदिर के अमित शर्मा , अभिषेक जोशी पंचांग कर्ता जोधपुर सहित कई मंदिरों के संत-महंतों ने प्रथम पूज्य गणपति और भक्त प्रहलाद का पूजन किया। इसके बाद होली के डांडे का पूजन किया गया। श्री गौड़ विप्र लोकगीत मंडल के कलाकारों ने चंग-ढप पर होली के गीत गाकर माहौल को फाल्गुनी बना दिया। गोविंद देव मंदिर की ओर से सभी संतों-महंतों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि तीन साल पूर्व तक खजाने वालों के रास्ते बद्रीनाथ जी के चौक में पच्चीस वर्षों से होली का डांडा पूजन किया जाता था। बाजारों में अत्यधिक भीड़ होने और यातायात का भारी दबाव होने की वजह से तीन साल से गोविंद देव जी मन्दिर के बाहर होली का डांडा पूजन किया जाता है। उ होली से ठीक एक माह पूर्व होली का डांडा रोपने की परंपरा है। इसके साथ मान्यता यह भी है कि डांडा रूपते ही सारे मांगलिक कार्य भी रुक जाते हैं। होली उत्सव की शुरुआत के साथ ही मंदिरों में फाग शुरू हो जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular