Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थानजलदाय विभाग इंटक यूनियन के शेखावत लगातार दूसरी बार बने प्रदेशाध्यक्ष

जलदाय विभाग इंटक यूनियन के शेखावत लगातार दूसरी बार बने प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर, 29 जनवरी | जलदाय विभाग का सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री के चुनाव जयपुर तिलक नगर जलदाय परिसर में पूर्व कर्मचारी नेता चुनाव अधिकारी रामवतार स्वामी व पर्यवेक्षक घासीलाल शर्मा के नेतृत्व में कराए गए जिसमे प्रदेश के हजारों जलदाय कर्मचारीयो ने भाग लिया | साथ ही कर्मचारियों की सर्व सम्मति से संजय सिंह शेखावत को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया और महामंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी को लगातार दूसरी बार चुना गया |

संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत ने बताया आज चुनाव कार्यक्रम में राजस्थान से प्रत्येक जिलों से जलदाय कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमे हजारो की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया और संगठन जलदाय विभाग में नई भर्ती स्टोर मुंशी प्रकरण सहित वर्कचार्ज कार्मिको को नियमित कराने सहित अन्य मुदो को प्रमुखता से सरकार तथा विभाग के समक्ष रख निवारण करने की मांग प्रमुखता से रखेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular