Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थानकांग्रेस ने बाबा साहब का किया अपमान, भाजपा ने दिया सम्मान -...

कांग्रेस ने बाबा साहब का किया अपमान, भाजपा ने दिया सम्मान – भजनलाल शर्मा



जयपुर, 24 दिसम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने और उनका मजाक उड़ाने का रहा है और आज यह पार्टी उनके नाम पर हक मांगने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने नेताओं और जवाहर लाल नेहरू द्वारा बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के अपमान के लिए पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कारण ही देश के पहले कानून मंत्री बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा। यहां तक की बाबा साहब को इस्तीफे के बाद सदन में बोलने तक नहीं दिया गया। कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाहिए कि उसने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के त्यागपत्र को जनता के सामने क्यों नहीं आने दिया? उन्होंने कहा कि नेहरू ने एडविना माउंटबेटन को भी पत्र लिखकर बाबा साहब अंबेडकर के कैबिनेट में न रहने की खुशी जाहिर की थी। ऐसी सोच वाली कांग्रेस पार्टी आज बाबा साहब के नाम पर झूठ की राजनीति कर रही है, जो बहुत ही शर्मनाक स्थिति है।
 
मुख्यमंत्री  ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के उपचुनाव में हरवाया। इस पार्टी के शासन में उन्हें भारत रत्न तक नहीं दिया। देशभर में नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी के नाम पर सैकड़ों स्मारक, अस्पताल और सड़कों के नाम रख दिए गए मगर बाबा साहब का एक भी स्मारक नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने कभी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की बात नहीं की। कांग्रेस पार्टी को सत्ता लोलुप बताते हुए कहा कि यह पार्टी सत्ता के बिना नहीं रह सकती। कांग्रेसी नेताओं का प्रयास रहता है कि येन-केन-प्रकारेण सत्ता हासिल करे, फिर चाहे झूठ, धर्म या जातिवाद की राजनीति ही क्यों ना करनी पडे। जबकि वर्ष 2014 के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत केन्द्र सरकार डॉ. अम्बेडकर, डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए अन्त्योदय और गरीब कल्याण के मार्ग पर चल रही है।  

भाजपा सरकारों के समय में ही देश में बाबा साहब की स्मृति में पंचतीर्थों का विकास किया गया। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई, तो दिल्ली में अंबेडकर सेंटर बनकर तैयार हुआ। मोदी जी की सरकार ने लंदन में जहां बाबा साहब रहे थे, वहां उनकी एक स्मृति बनवाई, दिल्ली में उनके निवास स्थान पर स्मृति स्थापित की, नागपुर की दीक्षाभूमि और मुंबई की चैत्य भूमि में भी स्मृतियां बनाई। कांग्रेस लंबे समय तक शासन में रही, लेकिन उसने बाबा साहब को कभी सम्मान नहीं दिया, जबकि भाजपा समर्थित सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular