Sunday, March 15, 2026
Homeस्वास्थ्यदूसरे दिन "संयोजनम 2024" में आयुर्वेद और AI पर चर्चा...

दूसरे दिन “संयोजनम 2024” में आयुर्वेद और AI पर चर्चा के साथ लाइव प्रायोगिक कर्माभ्यास



जयपुर, 16 नवम्बर | राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में संयोजन 2024 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन विश्व आयुर्वेद परिषद, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर एवं आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 17 नवम्बर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूरे देश से आयुर्वेद में अध्ययन कर रहे 3000 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। जिसमे दूसरे दिन देश के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयुर्वेद विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद एंटरप्रेन्योरशिप, AI तकनीक से के आयुर्वेद में प्रमाणीकरण, आयुर्वेद में करियर, स्टार्टअप, एंटरप्रेन्योरशिप जैसे विषयों पर व्याख्यान दिया और विद्यार्थियों के साथ चर्चा की।

पोषण के अंतर्गत आयुर्वेद आहार का संतर्पण जन्य व्याधियों जैसे मोटापा, डायबिटीज, मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स आदि में उपयोगिता,कर्माभ्यास के अंतर्गत आयुर्वेद में वर्णित प्रायोगिक कर्मों की क्रियाविधि जैसे शिरो बस्ती, शिरोधारा, नाडी परीक्षा, मर्म चिकित्सा ,अग्निकर्म, नस्य कर्म, प्रकृति परीक्षण ,जलौकावचारण आदि का अभ्यास करवाया। आयुर्वेद में पेपर प्रेजेंटेशन और विभिन्न प्रतियोगिताओं के स्लोगन, डिबेट, आशु भाषण, पोस्टर मेकिंग, सोशल मीडिया अवेयरनेस रील वीडियो बनाये गए। कार्यक्रम के अंतर्गत 16 वर्ष तक की आयु के लगभग 1200 से अधिक बच्चों को स्नातकोत्तर कौमारभृत्य विभाग पीजीआई जोधपुर द्वारा स्वर्णप्राशन करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कल्चरल प्रोग्राम में विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी ओर शतरंज, बैडमिंटन वॉलीबॉल, कैरम सहित विभिन्न खेलों में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular