जयपुर 9 अक्टूबर | शारदीय नवरात्रो में जगह जगह नौ देवियों को मनाने के पूजन किया जा रहा है इसी क्रम गलता गेट स्थित मंदिर श्री गीता गायत्री में हर साल की तरह पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में इस साल भी विशाल 1100 से अधिक कन्या बटुकों का कन्या पूजन महोत्सव धूमधाम से किया गया | मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि माता गीत गायत्री सिद्धिदात्री वैष्णो देवी को अभिषेक उपरांत नूतन नवीन पोशाक धारण कराकर घंटे घड़ियाल को जाकर महाआरती पश्चात पूरी हलवा चैन आलू की सब्जी भुजिया का भोग लगाया गया | साथ ही शक्ति आराधना स्वरूप 1100 कन्याओं बटुकों का पूजन किया गया | उन्हें भेंट चॉकलेट बिस्किट उपहार में दिए गए | इस दौरान कार्यक्रम में नगर निगम हेरिटेज मेयर कुसुम यादव, भाजपा आदर्श नगर प्रत्याशी रवि नैयर, भाजपा नेता सुरेश मिश्रा, डॉक्टर एसपी यादव, रवि जोशी, संदीप तिवारी, नाथू सिंह गुर्जर ने भी निकन्या स्वरूप माता की पूजा अर्चना की।।
