Wednesday, January 28, 2026
Homeराजस्थानभामाशाहों की समाज के कल्याण में बड़ी भूमिका उनको सामाजिक मंच...

भामाशाहों की समाज के कल्याण में बड़ी भूमिका उनको सामाजिक मंच पर मिले सम्मान – राठौड़


पाली, 16 सितंबर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को पाली में श्री गुरू पुष्कर जैन साधना केंद्र संस्थान के नए भवन और भोजन कक्ष के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में भामाशाह परिवार का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए किया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता। धन कमाने से कोई इंसान महान नहीं बनता, बल्कि जो व्यक्ति सामाजिक सरोकार में धन लगाता है वह महान कहलाता है। उस इंसान के जाने के बाद भी लोग उनके किए गए कार्यों के लिए उसे याद करते है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संस्थान के नए भवन और भोजन कक्ष का शिलान्यास में सहयोग करने वाले भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि पाली परिवार द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम में जो मान-सम्मान दिया गया, उसके लिए दिल से आभार एवं धन्यवाद। समाज के कल्याण में भामाशाहों की बड़ी भूमिका है। ऐसे में समाजिक मंच पर भामाशाहों का सम्मान भी अवश्य होना चाहिए। राठौड़ ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद कटारिया को राजनीति के गुरू बताते हुए कहा कि आज के राजनेताओं को गुलाबचंद कटारिया से राजनीति सीखनी चाहिए। कटारिया जी का व्यक्तित्व किसी साधु से कम नहीं है। इनका आदर्श जीवन और आदर्श व्यवहार युवा पीढी के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, अशोक कुमार कवाड़, केवलचंद कवाड़, हुकमीचंद मेहता भी मंच पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular