Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानभारतीय संस्कृति का प्रकृति से अनूठा जुड़ाव - संदीप शर्मा

भारतीय संस्कृति का प्रकृति से अनूठा जुड़ाव – संदीप शर्मा


कोटा, 16 | विधायक संदीप शर्मा ने कहा है कि दुनियाभर में सैंकड़ों धर्म और सम्प्रदाय हैं लेकिन भारतीय संस्कृति का प्रकृति के साथ ऐसा अनूठा जुड़ाव है जो कहीं भी देखने को नहीं मिलता, हम पंचतत्वों पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु, आकाश की पूजा भी करते हैं | वृक्षों की भी पूजा करते हैं चूंकि इनके बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती इसीलिए पर्यावरण संरक्षण को हमारी संस्कृति में धर्म से जोड़ा गया है। उन्होंने विज्ञान नगर स्थित पंचवटी पार्क में वरिष्ठ नागरिक सेवा एवं पर्यावरण विकास समिति द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में मानव ने आशातीत तरक्की की है ऐसी ऐसी वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल कर ली हैं जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। भले ही मानव कितना भी विकास कर ले किंतु पृथ्वी की रक्षा के बिना मानव जाति की सुरक्षा नहीं हो सकती इसलिए हमें विकास के लिए प्रकृति के विनाश से बचना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण करते हुए विकास के संतुलित मार्ग पर चलना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पार्षद विवेक मित्तल, वरिष्ठ नागरिक सेवा एवं पर्यावरण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष एच पी गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. के सी गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी लाला, पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल, नीरज गुप्ता, महामंत्री अनिल कुमार कुलश्रेष्ठ, नरेन्द्र राजदेव, नन्दू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular