Thursday, January 29, 2026
Homeराजस्थानजलदाय विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को शासन सचिव ने किया...

जलदाय विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को शासन सचिव ने किया सम्मानित


 
जयपुर, 16  अगस्त | स्वतंत्रता दिवस  के मौके पर जलदाय विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने 67 अधिकारियों कर्मचारियों जिसमें जल जीवन मिशन, पेयजल व्यवस्था, विभागीय योजनाओं में,  कार्य व अन्य क्षेत्रों में , व ए एम एस पोर्टल पर अप्रैल 2024 से लगातार समय पर मार्क इन करने के कार्यों  मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया | 
     
जिसमे जयपुर के अधीक्षण अभियंता कृष्ण कुमार अग्रवाल(मुख्य अभियंता कार्यालय), अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार शर्मा,(नगर खंड चतुर्थ (उत्तर), विधाधर नगर ), अधिशाषी अभियंता अतुल शर्मा(मुख्य अभियंता कार्यालय) ,अधिशाषी अभियंता  धनंजय वर्मा (मुख्य अभियंता कार्यालय) , सहायक अभियंता  मंगतूराम(बीसलपुर प्रोजेक्ट), सहायक अभियंता वासुदेव शर्मा(मुख्य अभियंता कार्यालय) और  अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्य क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए  सचिव डॉक्टर सुमित शर्मा ने सम्मानित किया गया |  इस मौके पर निदेशक ,जल जीवन मिशन  बच्चनेश अग्रवाल , मुख्य अभियंता  राकेश लुहाड़िया ,  केडी गुप्ता ,मुख्य अभियता प्रशासन दिनेश गोयल और विभाग के अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे | 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular