Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानएमएनआईटी  में अशैक्षणिक कर्मचारी संघ का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी 

एमएनआईटी  में अशैक्षणिक कर्मचारी संघ का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी 


जयपुर, 4 अप्रैल | मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) में प्रशासन की हठधर्मिता ओर तानाशाही के विरोध में अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (NTSA) के समस्त कर्मचारियों द्वारा  पिछले चार दिनों से जारी कर्मचारियों की जायज  मांगो को लेकर प्रशासनिक भवन मे विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । भ्रष्टाचार में लिप्त संस्थान के निदेशक एवं कुलसचिव महोदय दोनों ही संस्थान परिसर से पिछले चार दिनों से नदारद है और न ही उनके द्वारा अभी तक कर्मचारियों की किसी भी तरह की सुध ली गई है एवं न ही कर्मचारियों की जायज मांगों के उचित समाधान हेतु कोई वार्तालाप के लिए बुलाया गया है। संघ अध्यक्ष  वीरेंद्र सिंह ने प्रशासन चेताते हुए कहा कि समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने एवं भ्रष्टाचार को रोकने की चेतावनी दी है । संघ महासचिव  जे पी सिंह ने बताया कि प्रशासन हठधर्मिता और तानाशाही पर है अगर समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों का उचित समाधान नही होता तो आंदोलन को  तेज और उग्र किया जाएगा।

   

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular