Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानवॉइस मैराथन इंडिया 3 का सफल आयोजन हुआ

वॉइस मैराथन इंडिया 3 का सफल आयोजन हुआ



जयपुर, 18 मार्च |  शहर के बनी पार्क स्थित होटल ग्रांड मैजेस्टिक में  ” वॉइस मैराथन इंडिया 3 ” का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक कलाकारों ने फिल्मी गीत, गजल की उम्दा प्रस्तुति देकर समा बांधा। कार्यक्रम के प्रायोजक  सुरेन्द्र कुमार व जैक एंड कंपनी द्वारा  संचालित अनिता किचन थे।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डॉ ब्रह्मऋषी निर्मलानंद महाराज थे। विशिष्ट अतिथि    दिगंबर जैन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष बसंत जैन, महात्मा गांधी अस्पताल के वरिष्ठ जन सम्पर्क अधिकारी  ओ.पी. भवण थे।  कार्यक्रम का  रेखा कुमावत ने शायराना अंदाज में संचालन कर दर्शकों को की दाद बटोरी। 

     
संस्थापक संतोष कुमार ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे,  सात रंग में खेल रही है होली, होली के दिन दिल खिल जाते हैं, प्रियंका सिंह ने होली में उड़े रे गुलाल…. की मनोहारी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को खुशनुमा बनाया। कार्यक्रम में अजय चौधरी, अशोक वर्मा, मोना महावर, लोकेश पुरोहित, अश्विनी वाधवा, हंसा, अतुल श्रीवास्तव, राहुल कुमार, जयश्री, गोपाल, शैलेंद्र माथुर, वर्षा श्रीवास्तव, नवीन जैन, पवन शर्मा, शिल्पी मल्होत्रा, आशुतोष माथुर सहित राज्य के अलग अलग स्थानों से आए   36 उभरते गायको ने अपने फन का जादू बिखेरा। कार्यक्रम में मनोहरी गीतों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular