Monday, June 9, 2025
Homeमनोंरजनमुख्यमंत्री ने प्रख्यात ध्रुवपदाचार्य पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग के निधन पर शोक...

मुख्यमंत्री ने प्रख्यात ध्रुवपदाचार्य पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग के निधन पर शोक जताया


जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रख्यात ध्रुवपदाचार्य  पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है। उल्लेखनीय है कि श्री तैलंग को वर्ष 2024 के लिए पद्मश्री अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई थी। आपको बता दे कि जयपुर के रहने वाले 93 साल के ध्रुवपदाचार्य पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग को केंद्र सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की थी। लक्ष्मण भट्ट ध्रुवपद गायकी के महान कलाकार थे। ध्रुवपद गायकी काफी कठिन गायन माना जाता है। इसमें साहित्य और संगीत की बेहद ही खूबसूरत जुगलबंदी होती है।

     

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular