Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थाननारी शक्ति वंदन समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को   प्रशस्ति पत्र वितरित किए

नारी शक्ति वंदन समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को   प्रशस्ति पत्र वितरित किए


जयपुर । नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे रवि नैय्यर ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र  भी वितरित किए। इस दौरान अन्नपूर्णा रसोई संचालिका सुशीला कंवर व प्रियंका शेखावत ने स्वयं सहायता समूह से आ रहे परिवर्तनों के बारे में अपने विचार साझा किये। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए  नैयर ने कहा कि नारी की समाज के हर क्षेत्र में एक अहम भूमिका रहती है। हर नारी में एक अद्भुत क्षमता होती है जिसके चलते वह परिवार व समाज में अपनी जिम्मेदारियां को पूर्ण रूप से निभाती है। आज के समय में महिलाओं व बालिकाओं को अधिकाधिक प्रोत्साहन की जरूरत है क्योंकि एक नारी का सम्मान समाज व देश के सम्मान के बराबर होता है।
   
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना है कि देश के हर व्यक्ति को रोजगार मिले व देश के हर कोने में बैठे हुए व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली,पानी, शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, गैस, पेंशन सहित हर जरूरतमंद को मिले।छोटे मझोले व्यापार व धन्धो के लिए  ऋण मिले व सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग व समुदाय को मिले। उन्होंने बताया कि वर्ष 2047 में विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में आज पूरे  देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम जयपुर हैरिटेज से उप निदेशक जन सम्पर्क मोतीलाल वर्मा ने नारी शक्ति वंदन समारोह में  ” नित्य नये सुमनों से जिसकी रहती गोद हरी, जननी तेरी सुन्दरता लख आंखें नहीं भरी”  गीत व पंजाबी मे देश जगावा ” अमर शहीदां ने सिर देके बणेया मूड कहानी दा, आजादी है असल नतीजा वीरां दी कुर्बानी दा” आदि गीत सुनाए। कार्यक्रम में भाजपा आईटी सैल के प्रदेश संयोजक अजय विजयवर्गीय, पार्षद श्याम सुंदर सैनी,  किशोर मोत्यानी, भाजपा जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, उपायुक्त मनीषा यादव, नूर मोहम्मद, जिला परियोजना अधिकारी अमित शर्मा, अधिशाषी अभियंता मुख्यालय सुबोध आदि अनेक पार्षदगण, निगम के अधिकारीगण  जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular