Monday, June 9, 2025
Homeखेलराजस्थान क्रिकेट में का चमकता सितारा उदय सहारण 

राजस्थान क्रिकेट में का चमकता सितारा उदय सहारण 


​नई दिल्ली | आई सी सी अंडर 19 वर्ल्ड कप में राजस्थान के उदय सहारण तहलका मचा रहे हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 81 रनों की जबरदस्त पारी खेली। वर्ल्ड कप के 6 मुकाबलों में टीम इंडिया के कप्तान एक शतक और तीन अर्धशतक की बदौलत 389 रन बना चुके हैं। भारत की अंडर 19 टीम के कप्तान उदय सहारन राजस्थान के गंगानगर के रहने वाले हैं।  उनका जन्म 8 सितंबर 2004 को हुआ था |   12 साल की उम्र से उदय क्रिकेट को काफी गंभीरता से लेने लगे थे। यही कारण था कि खेल में अपनी पहचान बनाने की इच्छा से पंजाब चले गए थे। पिछले पांच सालों में, वह अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 में पंजाब के लिए खेल कर चुके हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज ने चैलेंजर्स ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद अंडर 19 टीम की कप्तानी हासिल की। भारत बी टीम की कप्तानी भी उदय ने की है। उदय सहारन घरेलू स्तर पर काफी मेहनत करते हैं जिसके कारण ही उन्हें अंडर 19 टीम के लिए वर्ल्ड कप में कप्तानी करने का मौका मिला है।

   

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular