जयपुर | भाजपा जयपुर शहर द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के उपलक्ष्य में आज अल्बर्ट हॉल से रोजगारेश्वर महादेव मंदिर छोटी चौपड़ तक विशाल ‘श्री राम यात्रा’ का आयोजन किया गया |
जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष नारायण पंचारिया, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सतीश पूनिया, अजयपाल सिंह, मुकेश दाधीच श्रवण सिंह बागड़ी, जयपुर शहर सांसद राम चरण बोहरा, जिला अध्यक्ष राघव शर्मा, ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर शहर सह संयोजक नरेश बंसल, पूर्व विधायक अशोक लाहोटी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ सहित हजारों आमजन शामिल हुए | यात्रा का मार्ग के बीच में व्यपारियो द्वारा जगह जगह पर स्वागत किया गया जिससे पूरा माहौल राम मय प्रतीत हो रहा था ऐसा लग रहा था सारे शहर राम का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है |

