Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानअटल बिहारी वाजपेयी का जयंति महोत्सव सुशासन दिवस के रूप में मनाया...

अटल बिहारी वाजपेयी का जयंति महोत्सव सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने किया ऐलान, जनता से जुड़ी किसी भी योजनाओं को नहीं किया जाएगा बंद




जयपुर, 25 दिसंबर 2023। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जयंति महोत्सव आज भाजपा कार्यालय में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अब राज बदल गया, प्रदेश में सुशासन आ गया। भाजपा सरकार के राज में जनता से जुड़ी हुई कोई भी योजनाएं बंद नहीं की जाएगी बल्कि जनता की सेवाओं में जन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सरकार 100 दिन की कार्य योजना पर कार्य कर रही है। सरकार भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल सभी वादों को पूरा करेगी।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने आयुष्मान योजना में 5 लाख की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख तक किया इसके बाद अब प्रदेश में इस योजना के तहत खर्च राशि 25 लाख रुपए तक की करने पर कार्य किया जा रहा है। भाजपा सरकार के राज में नि:शुल्क मिलने वाली दवाईयां बंद नहीं की जाएगी, बल्कि गंभीर बीमारियों में उपयोगी दवाइयों को भी नि:शुल्क योजना के तहत मरीजों को उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के सपने को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार सबका साथ सबका विकास योजना पर कार्य करेगी। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है। वहीं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को पाबंद कर दिया गया। इतना ही नहीं, भ्रष्टाचारियों और उनकी सिफारिश करने वालों को भी नहीं बख्सा जाएगा। प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की जीरो टोलरेंस नीति के तहत कार्य किए जाएंगे। ना खाउंगा और ना खाने दूंगा की नीति पर काम होगा अगर किसी को भ्रष्टाचार करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी और वसूली भी की जाएगी। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भाजपा कार्यालय परिसर में अटल जी की चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, सांसद रामचरण बोहरा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी,विधायक गोपाल शर्मा, आचार्य बाल मुकुंदाचार्य , भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, श्रवण सिंह बगडी, महामंत्री दामोदर अग्रवाल, उप महापौर पुनित कर्नावट, रवि नैय्यर, चंद्र मोहन बटवाडा, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर सुशासन दिवस कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं इस दौरान जयपुर शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा ने मंच संचालन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular