जयपुर। राजस्थान विधानसभा के चुनावो के रिज्लट आ चुके है उसमे भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है | केंद्रीय नेतृत्व राज्य के मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन कर रहे है ऐसे में जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सिविल लाइंस स्थित निवास पर विधायक कालीचरण सराफ, बाबू सिंह राठौड़, प्रेमचंद बैरवा, रामस्वरूप लांबा, विधायक गोविन्द रानीपुरीया, ललित मीणा, कंवरलाल मीणा, राधेश्याम बैरवा, कालूलाल मीणा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी की मुलाकात, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत मिलने पहुंचे |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वसुंधरा राजे के नाम पर ही राजस्थान में बन सकती है मुख्यमंत्री पद अगले मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद वसुंधरा राजे बनी हुई है। वैसे राजस्थान में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री पद के लिए दिल्ली में चल रही क़वायद मे वसुंधरा राजे के साथ बाबा बालक नाथ, दिया कुमारी, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल का नाम चर्चा में शामिल है | वही बाबा बालक नाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर सहमत है लेकिन आने वाले लोकसभा चुनावों के मध्य नज़र और आज राजे के आवास पर हुई हलचल यही साकेत दे रहे की अभी मुख्यमंत्री के रूप में वसुंदरा राजे के नाम पर सहमति बन सकती है |
