Sunday, December 7, 2025
Homeराजस्थान​ब्राह्मण महाकुंभ में आये हजारो की संख्या में विप्र बंधु ...

​ब्राह्मण महाकुंभ में आये हजारो की संख्या में विप्र बंधु महिलाओ की भागीदारी रहीं बड़ी संख्या में

        जयपुर | सर्व बाहृमण के राष्ट्रीय अध्यक्ष प. सुरेश शर्मा के अथक प्रयासों से जयपुर में ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया गया | जिसमे देश विदेश से हज़ारो के संख्या में  ब्राह्मण बंधु ने भाग लिया | जिसमे सभी पार्टियों के प्रमुख नेता संत समाज के साधु संत और महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | कार्यक्रम शुरुआत सिटी प्लेस से कलश यात्रा के माध्यम से हुई जिसमे करीबन 3000 हज़ार के संख्या में महिलाओ ने भाग लिया कलश यात्रा शहर के विभ्भिन मार्गो से होती हुई सभा स्थल पर पहुंची | वही आपको बता दे प. सुरेश शर्मा प्रारम्भ से ही ब्राह्मण समाज के लिए संघर्ष करते आये है | सुरेश शर्मा ही वह पहले व्यक्ति है जिन्होंने ब्राह्मण समाज के 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग उठायी और मार्च भी निकाला जिसमे पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया उन कई केस भी लगे लेकिन उन्होंने इन सब की परवाह किये बिना समाज के उत्थान के लिए जोर शोर से डटे रहे |

 मंच के माध्यम से बताया गया कि ब्राह्मण बह्रमा के श्री मुख से पैदा हुआ है गीता में कहा गया है कि अध्ययन अध्यापन का कार्य बाहृमण का होता है और बाह्रमणो से तो यमराज भी डरता है | बी डी कल्ला ने कहा कि ब्राह्मणो को 14 % आरक्षण मिलना चाहिए जिसके वर्तमान राज्य सरकार ने प्रस्ताव बना कर केंद्र सरकार को भिजवा रखा है यह सब केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राज्य में लागु हो सकेगा | वही डॉ. महेश जोशी ने कहा की जो EWS का आरक्षण केंद्र सरकार ने  लागु किया था उससे सभी शर्तो को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हटा कर केवल एक शर्त 8 लाख रूपये के आय सीमा की रखी है जोशी ने कहा कि बाहृमण आपने कर्म व आचरण से सभी समाजो के उत्थान के लिए कार्य करता है | 

       एस सी गणेशिया ने कहा कि जब जब भी बाहृमण बोलता है तब तब ही सिंहासन डोलता है उन्होंने बताया कि सर्व बाहृमण महासभा की ओर से बाहृमण बच्चो के कोचिंग व्यवस्था, गरीब व असहाय की सहायता करता रहता है उन्होंने कहा की हमारी मांग है कि हमें लोकसभा में  कम से कम 5 और विधानसभा में 25 समाज के बंधुओं को टिकट की भागीदारी मिलनी चाहिए |  विप्र बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि राज्य में विप्र बोर्ड बनाने से समाज को अनके फायदे हुए है जिसमे EWS सर्टिफिकेट को एक साल की जगह अब तीन साल तक मान्य किया जाना, करीब तीस हज़ार EWS के बच्चो को 14000 रूपये की वार्षिक सहायता राज्य के 18 जिलों में 5 करोड़ की लागत से महिला हॉस्टल का कार्य होना है साथ हि उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हमें भी OBC तर्ज़ पर आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए | जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का संदेश पढ़ कर सुनाया साथ हि बोहरा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना मांगे ही 10 प्रतिशत EWS आरक्षण का लाभ दिया है | उन्होंने ने कहा कि हमें समाज के उत्थान के किये सभी को एक जुट हो कर ड्राफ्ट तैयार करे मै उसे केंद्र सरकार तक पंहुचा कर पूरा करवाने की कोशिश करुगा | वही राम लाल शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पि. नड्डा का सन्देश पढ़ कर सुनाया | वही हरी प्रसाद शर्मा ने कहा कि समाज में व्यापक शिक्षा का प्रसार होना चाहिए राजनैतिक जाग्रति आनी चाहिए और समाज के बेरोजगार युवाओ को किस प्रकार रोजगार प्राप्त हो सके इस पर अधिक कार्य करने की आश्यकता है |

       सुनील उदेया ने कहा कि मुझे गर्व है कि बाहृमण हु हम भगवान परशुराम के वंशज है जिन्होंने 26 बार आतातियों से पृथ्वी को मुक्त करवाया था हम वंशज है रानी लक्ष्मी बाई, बाजीराव, चंद्रशेखर आज़ाद के वशज है जिन्होंने समाज और देश के लिए अपने प्राणो तक की आहुति दे दी थी | उन्होंने कहा कि हम केवल 14 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे है साथ हि केंद्र सरकार से मांग करते है अन्य वर्गों की तरह हमें भी EWS में आयु की छूट दी जाये, पुजारियों की हत्या बंद हो और उस पर सख्त सजा का कानून बनाया जाये |

 

नारो से गुज उठा पंडाल 


       आपको बता दे कि जैसेही सुरेश शर्मा मंच पर अपना उदबोधन देने के लिए आये पूरा पंडाल सुरेश शर्मा जिंदाबाद के नारो गुज उठा तो उन्होंने भी मौजूद जन भावना का सम्मान करते हुए कहा कि बोलो बाहृमण जिंदाबाद था बाहृमण जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा | शर्मा ने कहा कि मेरी सभी पार्टियों से गुजारिश है कि आने वाले विधान सभा चुनावों में बाहृमण समाज के लिए कम से कम 35 टिकट मिलने चाहिए साथ हि समाज के 14 प्रतिशत आरक्षण के सरकारों से भीख मांगता हु लेकिन सरकार यह समझले कि बाहृमण समाज वरदान देने साथ साथ श्राप देना भी जनता है हमारा वक्त बदला है लेकिन हमारा रक्त नहीं बदला है | उन्होंने महा कुम्भ में सभी विप्र बंधुओ का आभार व्यक्त किया और विशेषकर मातृ शक्ति को नमन किया | पुरे कार्यक्रम में मंच का संचालन कार्य आचार्य राजेश्वर  किया साथ हि बीच बीच आपने उद्बोधन के माध्यम से मौजूद लोगो में जोश भरने का काम किया | कार्यक्रम के दौरान संत समाज से सियारामशरण दास महाराज, अलबेली शरण महाराज प्रकाश दास महाराज बाल मुकुन्दाचार्य महाराज, प. राज कुमार चतुर्वेदी, प. पुरषोत्तम गौड़ मौजूद रहे | 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular