Sunday, December 7, 2025
Homeराजस्थानजयपुर: महिला को निर्वस्त्र घुमाने का मामला​ में मुख्यमंत्री गहलोत ने कार्रवाई...

जयपुर: महिला को निर्वस्त्र घुमाने का मामला​ में मुख्यमंत्री गहलोत ने कार्रवाई के दिए निर्देश




जयपुर​ | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।​ घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों ​ने एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) एम एन दिनेश को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं​| गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular