Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थानराजस्थान की जनता अपराध और लूट से परेशान जनता ने कांग्रेस सरकार...

राजस्थान की जनता अपराध और लूट से परेशान जनता ने कांग्रेस सरकार को हटाने का मन बना चूकी है – अनुराग ठाकुर


जयपुर, 23 अगस्त 2023। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एक दिन में 17 दुष्कर्म की घटनाएं और वह भी राजस्थान जैसे शांतिपूर्ण प्रदेश में। बहन बेटियों के खिलाफ इस तरह के अपराध बताते हैं कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दस लाख अपराध के मामले, जिसमें से दो लाख महिला उत्पीडन के और तीस हजार मामले दुष्कर्म के दर्ज होना वाकई बेहद डरावना आंकडा है। केंद्र की मोदी सरकार ने हमेशा राजस्थान की जनता का ख्याल रखा है जहां पूर्व की यूपीए सरकार ने दस साल में राजस्थान को महज एक लाख करोड दिये। वहीं मोदी सरकार ने नौ साल में चार लाख करोड रूपए राजस्थान को दिये हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक्सप्रेस-वे की बात करें तो दिल्ली-मुंबई और अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे अपने आप में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का अनोखा उदाहरण है। वंदे भारत ट्रेन, 23 नये मेडिकल कॉलेज, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, वन रैंक वन पेंशन जैसी योजनाओं से हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा के सैनिकों को लाभ मिला है। भारत आज इंग्लैंड को पीछे छोडकर विश्व की पांचवी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बना है। वहीं प्रतिदिन देश में 38 से 40 किलोमीटर सडक प्रतिदिन बन रही हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में दलित परिवारों के खिलाफ अत्याचार बढ रहे हैं। इसी सप्ताह अलवर के शाहजहांपुर में एक आठ वर्षीय दलित बच्चे की हत्या कर दी गई। अभी तक पुलिस उसके हत्यारों को पकड नहीं पाई। प्रदेश मंे बीते पौने पांच सालों में 7500 निर्दोष नागरिकों की हत्या और भीलवाडा जैसी दुष्कर्म की जघन्य घटनाएं होने के बावजूद राहुल गांधी बांसवाडा में सभा करके लौट जाते हैं। यदि राहुल गांधी को दलित आदिवासियों की इतनी चिंता है तो वे पीडित परिवारों से मिलने क्यों नहीं जाते। प्रियंका गांधी कहती हैं कि लडकी हूं लड सकती हूं लेकिन राजस्थान में दुष्कर्म के खिलाफ लडने वे क्यों नहीं आती।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीकानेर के खाजूवाला, करौली के नादौती और दौसा की घटनाएं इतनी वीभत्स हैं कि आम महिलाओं और उनके परिजनों में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज ही राजस्थान के दौसा में एक पुलिसकर्मी को दौडा-दौडाकर पीटा गया और उसपर गोली मारी गई है। भ्रष्टाचार, अपराध, दुष्कर्म, अवैध खनन, पेपर लीक,बेरोजगारी और युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी करने वाली इस गृहलूट सरकार को राजस्थान की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular