Monday, June 9, 2025
Homeराजनीतिअल्प प्रवासी योजना के तहत भाजपा के 200 विधायक जाएंगे प्रदेश की...

अल्प प्रवासी योजना के तहत भाजपा के 200 विधायक जाएंगे प्रदेश की सभी विधानसभाओं में गुजरात के विकास मॉडल और यूपी के लॉ एंड ऑर्डर के अनुभव को प्रदेश की जनता से साझा करेंगे प्रवासी विधायक 



जयपुर, 19 अगस्त 2023। भाजपा के आठ दिवसीय अल्प प्रवासी योजना के तहत जयपुर में प्रवासी विधायकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विधायक वासुदेव देवनानी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि 6 राज्यों से विधायक बैठक में पहुंचे हैं। ये विधायक सभी विधानसभाओं में जाकर अपने अनुभव और उनके राज्यों में हुए नवाचारों के संबंध में स्थानीय लोगों से चर्चा करेंगे। जिस प्रकार यूपी में कानून व्यवस्था सुदृढ हुई है, गुजरात में बजट घोषणाओं को तय समय पर धरातल पर उतारा गया। वहीं हमारे प्रदेश में कानून व्यवस्था और पेपर लीक जैसे प्रकरणों से हमारे प्रदेश की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। 
राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि अल्प प्रवासी विधायक जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रभारियों सहित पदाधिकारियों से मिलकर चर्चा करेंगे। सभी विधायक विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास के साथ ही बैठकों में भाग लेंगे, जिसमें वे अपने अनुभव साझा करने के साथ प्रदेश की मौजूदा हालातों की समीक्षा करेंगे। गुजरात के विकास मॉडल की चर्चा आज पूरे देश में हैै। वहीं जनसंख्या और भौगोलिक स्थितियां विपरीत होने के बावजूद यूपी में आज कानून व्यवस्था बेहद सुदृढ हैै। योगी सरकार के भय से अपराधी यूपी से भागकर अन्य राज्यों में शिफ्ट हो रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular