नई दिल्ली | राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में मणिपुर पर केवल दो ही मिनट बोले। मणिपुर में महीनों से आग लगी है, लोग मारे जा रहे हैं। दुष्कर्म हो रहा है, बच्चों को मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री हंस कर बोल रहे थे। मुस्कुरा रहे थे। जोक मार रहे थे। प्रधानमंत्री को यह शोभा नहीं देता है। अगर देश में ऐसा हो रहा है तो प्रधानमंत्री को दो घंटे यह नहीं करना चाहिए था। विषय कांग्रेस पार्टी नहीं था, विषय मणिपुर था, मणिपुर जल रहा है।
