Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानसीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान कृषि और घरेलू...

सीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान कृषि और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का फ्यूल चार्ज नहीं लगेगा 2 हजार 500 करोड़ का खर्चा सरकार वहन करेगी

जयपुर | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की जनता को सौगात देते हुए बड़ा ऐलान कर कहा है कि अब कृषि और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का फ्यूल चार्ज नहीं लगेगा | राजस्थान में अब बिजली उपभोगताओ को फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा। सीएम अशोक गहलोत ने 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत वाले कंज्यूमर्स का फ्यूल सरचार्ज पूरी तरह माफ करने की घोषणा की है। फ्री स्मार्ट फोन योजना की लॉन्चिंग के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा फ्यूल सरचार्ज माफ करने के बदले सरकार बिजली कंपनियों को 2500 करोड़ रुपए सहायता देगी। अब राज्य के कृषि और घरेलू उपभोगताओ का अब फ्यूल सरचार्ज पूरी तरह खत्म किया जाता है।

गहलोत ने कहा प्रदेश से लोगों की मांग थी कि फ्यूल सरचार्ज खत्म किया जाए। आपको बता दे कि पहले 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज माफ था। अब कृषि और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं कितने ही यूनिट उपभोग करे उन्हें कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा। सीएम की इस घोषणा से आम बिजली उपभोक्ता का हर महीने कम बिजली बिल आएगा। अगले बिल से इसका असर देखने को मिलेगा। सीएम की घोषणा के बाद सभी बिजली कंपनियों ने एक्सरसाइज शुरू कर दी है। बिलिंग सॉफ्टवेयर के डेटा को अपडेट किया जाएगा। गहलोत ने इस साल बजट में घरेलु उपभोक्ता को 100 यूनिट तक बिजली फ्री करने की घोषणा की थी। इसके बाद 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज माफ करने की घोषणा की थी। 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर फ्यूल सरचार्ज वसूला जाता है। हर यूनिट पर औसतन 30 से 70 पैसे प्रति यूनिट का फ्यूल सरचार्ज वसूला जाता है। फ्यूल सरचार्ज की रेट बिल में अलग-अलग होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular