जयपुर, 7 नवम्बर । भारतीय संस्कृति में गौ सेवा को सबसे बड़ा पुण्य कर्म माना गया है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति की ओर से अमावस्या के एक दिन पहले ही मासिक गोसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुहाना मंडी स्थित श्री राधे गोविन्द गौशाला पहुंचे और गोमाता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से गौशाला में एक गाड़ी सूखा चारा, हरा चारा, गुड़, तेल और गेहूं की एक बोरी भेंट की गई। समिति के सदस्यों ने गौ माता को चारा खिलाकर उनकी सेवा की और समाज में गोसेवा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर एवं उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक माह अमावस्या के अवसर पर नियमित रूप से गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य गोमाता की सेवा के साथ समाज के लोगों को भी सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि गोसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि जीवों के प्रति करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी माध्यम है। इस दौरान समिति के हनुमान सहाय, विष्णु शर्मा, अरुण शर्मा, किशोरलाल, रामुदान चारण, रामफूल, भंवरलाल, सुरेन्द्र, अरविंद टेलर, अशोक प्रजापत, रमेश चंद मेवाड़ा, गजानंद वर्मा, अग्रसेन, कन्हैयालाल, मेघराज, विजेन्दर, गणेश, नारायण सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
