Tuesday, August 4, 2026
Homeलोकल न्यूज़राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ, जयपुर जिले का खुला अधिवेशन हुआ सम्पन्न

राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ, जयपुर जिले का खुला अधिवेशन हुआ सम्पन्न



जयपुर, 3 अगस्त। आज राजकीय मुद्रणालय जयपुर में राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ का अधिवेशन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेंद्र सिंह राठौड़,अध्यक्ष, अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ की वही कार्यक्रम का संचालन गिरिराज सोनी ने किया। अधिवेशन में मंत्रालयिक कर्मचारी संवर्ग के हित में निम्न मांगों पर सर्वसम्मति से विचार कर प्रस्ताव पारित किए गए । जिनमें पदोन्नति में बिना शर्त 2 वर्ष की छूट प्रदान की जाए।  द्वितीय पदोन्नति हेतु ग्रेड पे 4200/- स्वीकृत की जाए। ग्रेड पे 4800/- एवं उससे ऊपर के समस्त पदों को राज्य सेवा में सम्मिलित किया जाए। साथ ही संस्थापन अधिकारी का पदनाम उप निदेशक (प्रशासन) किया जाए। वहीअतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) ग्रेड पे 8700/-*का नवीन पद सृजित किया जाए।

सरकार द्वारा पदोन्नति के आदेश निकालने में विलंब एवं अन्य मागों की ऊपेक्षा से अत्यंत आक्रोशित कर्मचारियों ने बहुत जोर से नारे बाजी की। अंत में सर्व समिति से निर्णय लिया गया की प्रत्येक विभाग में गेट मीटिंग कर एक व्यापक और बड़ा आंदोलन किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि सरकार उसकी उपेक्षा नहीं कर पाए और हमारी तर्क एवं न्याय संगत मांगे करने के लिए मजबूर होना पड़े। इसके लिए अतिशीघ्र जयपुर में गेट मीटिंग्स प्रारंभ की जाएगी।

जयपुर जिला शाखा के अध्यक्ष के चुनाव में एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण राहुल यादव को निर्विरोध जिला अध्यक्ष, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ,जिला जयपुर निर्वाचित घोषित किया गया। अधिवेशन को गजेंद्र सिंह राठौड़, शेर सिंह यादव, देवेंद्र सिंह नरुका, छोटू राम मीणा, गिर्राज सोनी, चंद्रशेखर,शैतान सिंह, प्रदीप अजमेरा,प्रेम जारवाल, अशोक बीमा विभाग, प्रकाश यादव,रामनरेश, सर्वेश्वर शर्मा,राहुल यादव,अजय वीर सिंह,फतेहबहादुर, शशिकांत शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular