जयपुर, 27 जुलाई | ऊँ शिव भगवती सेवा संस्थान ने बिल्ब पत्र व अन्य छायादार पेड़ लगाकर एक पेड़ माँ के नाम अभियान में अहम योगदान किया | सेवा संस्थान के अध्यक्ष हरफूल कुमावत(चेजारा )कोषाध्यक्ष -कमलेश देवी कुमावत ,यादवेंद्र कुमावत ,मनीषा कुमावत ,सुभाष चौधरी सब ने मिलकर पेड़ लगाएं है | पेड़ पौधे लगाने के लिए विगत कई वर्षों से पर्यायवरण सरंक्षण व जीव ,प्राणी मात्र के लिए प्रति वर्ष जगह -जगह पेड़ बड़े ही परिश्रम ,मेहनत से लगाएं जातें है | साथ मे पालन पोषण का सुरक्षा भी संकल्प लिया जाता है पेड़ पल रहा है या नही इसका भी फॉलो समय समय पर लिया जाता है ।
पेड़-पौधे ही जीवन का आधार है प्रकर्ति का सौंदर्य व जीव ,जंतु ,व समस्त प्राणियों के लिए जीवन का आधार है | पेड़ पौधों से भूमंडल पर समस्त प्राणियों को भला होता है जीव ,जंतु ,पक्षियों को पोषण के साथ साथ ,आश्रस्थल भी पेड़ों से मिलता है ,पेड़ पौधे प्रकर्ति को सौंदर्य है ,जीवन का आधार है | दैनिक जीवन मे सूर्य के तापमान की प्रखरता इतनी प्रबल है कि सहन करना मुश्किल ही नही बल्कि बेहद मुश्किल है जिसे आरामदायक जीवन जीना दूभर हो गया है ,साथ मे अनगिनत बीमारियां ,चिड़चिड़ापन ,स्किन की गंभीर बीमारियों का बोझ प्राणी मात्र को झेलना पड़ रहा है | पेड़ पौधों से हम सबको प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है ,वातावरण ठंडा व आरामदायक होता है ,पेड़ -पौधें ही वर्ष ऋतु का आधार है ,धरती का सौंदर्य है |
