जयपुर, 24 जुलाई | राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव को निवेदन पत्र देकर सेवा बहाली की मांग रखी।राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम मीना एवं प्रदेश महासचिव लालचंद अचेरा ने बताया की हाल मे संविदा/निविदा नर्सेज को हटाए जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में नर्सेज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है सरकार को हटाए गए नर्सेज को तुरंत प्रभाव से लगाना चाहिए। इसके साथ-साथ नर्सिंग अधिकारी के 20000 पद और एएनएम के 10000 पद सृजित करने की भी मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ नर्सेज नेता बलराम चतुर्वेदी,कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा,प्रवक्ता बने सिंह बंसीवाल, प्रदेश सचिव देवेंद्र सैनी मौजूद रहे।
