Thursday, July 16, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान राज्य कर्मचारी संघ का कल शहीद स्मारक पर प्रदर्शन 

राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ का कल शहीद स्मारक पर प्रदर्शन 


 जयपुर,16 जुलाई । राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले कल शहीद स्मारक पर सैकड़ों मंत्रालयिक कर्मचारी पदोन्नति में बिना शर्त 2 वर्ष की छूट तथा दूसरी पदोन्नति पर ग्रेड पे 4200 दिए जाने की मांग पर कल जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर एक दिन का धरना देंगे। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़, शेर सिंह यादव, संजय गोयल देवेंद्र सिंह नरूका, प्रकाश यादव, राहुल यादव, प्रेम जरवाल, अशोक जांगिड़, बहादुर सिंह, तरबीन कुमार, सुरेंद्र सिंह, रंजीत चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, रमेश कुमार रातावल,  राकेश कुमार आदि कर्मचारी नेताओं ने अधिक से अधिक मंत्रालयिक कर्मचारियों को धरने में शामिल होने का आह्वान किया है। 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि सरकार द्वारा पदोन्नति हेतु अनुभव तथा सेवा अवधि में 2 वर्ष की छूट दिए जाने की घोषणा की गई परंतु जिन कर्मचारियों ने वर्ष 2023-24, 2024-25, 2025-26 में छूट का लाभ लिया था उनको इस वर्ष छूट का लाभ नहीं दिया जायेगा। लेकिन इस वर्ष छूट नहीं देने के कारण अधीनस्थ मंत्रालयिक संवर्ग के 70000 पदों में से मात्र 2000 कार्मिक ही* पदोन्नति का लाभ ले पाएंगे। इससे *5000 से अधिक पद खाली रह जाएंगे* और कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। दूसरी प्रमुख मांग दूसरी पदोन्नति पर ग्रेड पे को लेकर है। सचिवालय के कर्मचारियों को दूसरी पदोन्नति पर 4200 ग्रेड पे मिलती है जबकि अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों को केवल *3600 ग्रेड पे* मिलती है। यह भेदभाव तुरंत खत्म किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular