डूंगरपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम ने डूंगरपुर में 9 अगस्त को आयोजित होने वाली राहुल गांधी की सभा से पूर्व महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बैठक ली। गौतम ने बैठक के दौरान बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार दुबारा बने इसके लिए प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ पूरी ताकत के साथ कार्य करना है। साथ ही उन्होंने महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आयोजित होने वाली सभा में अधिक से अधिक भाग ले। इस बैठक में मुख्य रुप आज के कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी में महिलाओं की बैठक हुई उसमे सम्मानीय प्रदेश महिला अध्यक्ष ने मीटिंग ली इसमें अंशुमान पंचाल उप जिला प्रमुख प्रधान कांता कोटेड राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर मनीषा भगोरा मीनाक्षी परमार प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उर्मिला अहारी सरपंच। आराधना डामोर मेनका डामोर बसन्ती रोत कैलाश यादव पार्षद महालक्ष्मी कोटडिया मंजु परमार प्रभा गुजराती केसर बेन भगवती परमार अधिक महिलाएं उपस्थित रही