Tuesday, July 7, 2026
Homeराजस्थाननगर निगम की अनदेखी आमजन पर भारी सीवरेज पानी बह रहा सड़क...

नगर निगम की अनदेखी आमजन पर भारी सीवरेज पानी बह रहा सड़क पर


जयपुर, 7 जुलाई | जयपुर में अभी तक बारिश का मौसम पूरी तरह से परवान भी नहीं चढ़ा लेकिन नगर निगम जयपुर की लपरवाही लोगो के बड़ी परेशानी का सबब बन रही है | इसका ताजा उदारहण पांच बत्ती से इंद्रा बाजार को जाने वाले माता लीलावन्ती मार्ग जो की भारती भवन के पास  स्थित है वहा पर पिछले करीबन 48 घंटो से सीवरेज का पानी लगातार सड़क बह रहा है लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है | सीवरेज पानी को सड़क पर बहने से आने जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है साथ ही आप पास के दुकानों में सीवर का पानी जाने संभावना है | जिसके चलते उनके व्यापार पर इसका सीधा असर आ रहा है | 

वही जयंती बाजार के पीछे गोपीनाथ मार्ग पर स्थित पशु चिकित्सालय में भी पिछले दो दिनों से सीवरेज का पानी लगातार बह रहा है जिस चलते वहा काम करने वाले डॉक्टरों, कर्मचारियों के साथ आने वाले लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन फिर भी नगर निगम के अधिकारी पूरी तरह से आँख मूंदे बैठे है | उनको जनता को होने वाली परेशानी से कोई सरोकार नहीं है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular