दिल्ली, 4 मई | आज असम, बंगाल, तमिलनाडु , केरलम के विधानसभा चुनावों के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गये | जिसके चलते आज भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में डॉ निर्मल जैन ने मुलाकात कर तीनो राज्यों में भाजपा की जीत की बधाई और शुभकामनाएँ दी | निर्मल जैन सदस्य सड़क सुरक्षा परिषद परिवहन मंत्रालय भारत सरकार में है | डॉ जैन ने बताया कि इतिहास में पहली बार बंगाल में भाजपा सरकार बनने जा रही है | वही असम में बीजेपी की सुनामी में भी कांग्रेस कही नज़र नहीं आ रही है वहा भी बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के और अग्रसर है |
