Tuesday, April 28, 2026
Homeलोकल न्यूज़नर्सेज दिवस पर नर्सिंग निदेशालय घोषणा की मांग

नर्सेज दिवस पर नर्सिंग निदेशालय घोषणा की मांग

 

जयपुर, 27 अप्रैल | राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम मीना के नेतृत्व में राज्य सरकार से मांग करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर राजस्थान में नर्सेज को- नर्सिंग निदेशालय- खोल कर नर्सेज को राज्य सरकार तोहफा दे। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोज दुब्बी ने बताया कि राज्य सरकार अगर नर्सिंग निदेशालय खोलती हैं तो सरकार पर कोई वित्तीय भार नही आयेगा। जिस के लिए आज चिकित्सा मंत्री से  प्रतिनिधि मंडल  मिला जिसमे उदयपुर जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा, प्रदीप निम्रोटा जिला अध्यक्ष जयपुर सतवीर सिंह लालचंद प्रदेश महासचिव, रमेश मीणा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शर्मा जिला सचिव आदि उपस्थित रहे। उदयपुर जिला अध्यक्ष चरपोटा एवं जयपुर अध्यक्ष निमरोट ने बताया कि 15 वर्षों से नर्सेज की माँग अगर सरकार नर्सेज दिवस पर घोषणा करती है तो नर्सेज का सब से बड़ा तोहफा होगा और नर्सेज केडर की पदोन्नति और फिक्शेशन आदि समय पर होगा | 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular