Saturday, March 7, 2026
Homeलोकल न्यूज़गीता गायत्री मंदिर मे फूलों की होली के साथ मनाया झूला उत्सव

गीता गायत्री मंदिर मे फूलों की होली के साथ मनाया झूला उत्सव



जयपुर, 6 मार्च। श्री गीता गायत्री जी में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में संकट चतुर्थी के अवसर पर झूला महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज श्याम बाबा लड्डू गोपाल जी मंदिर के सभी विग्रहों कालड्डू पंचामृत से अभिषेक विभिन्न तीर्थस्थलों के जल से किया गया। इसके उपरांत भगवान को नवीन पोशाक धारण कराकर झूले में विराजित कराया गया।

महोत्सव के दौरान भक्तों द्वारा भक्ति भाव से झूले के पद एवं भजन गाए गए, जिनमें “झूला झूल रहे नंदलाल”, “माता मेरी झूला झूले”, “वृंदावन में उड़े रे गुलाल”, “राधा झूला झूल रही”, “झूला झूले हो गजानन झूलना”, “झूला झूल रहे भगवान नंद जी के आंगन में”, “झूला झूल रहे घनश्याम नंद जी के आंगन में” तथा “मेरा लाल झूले पलना नेक होले छोटा दीजो” जैसे भक्ति गीत शामिल रहे। इन भजनों के साथ भक्तों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ठाकुर जी को झूला झुलाया। कार्यक्रम के दौरान भगवान गिरधर गोपाल के साथ फूलों की होली भी खेली गई, जिससे वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो गया। इस आयोजन में चमत्कारेश्वर महिला मंडल का विशेष योगदान रहा। पुरानी प्राचीन परंपराएं होली के बाद ठाकुर जी को झूले में जलाया जाता है ताकि होली के फाग उत्सव की थकान उतरी जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular