Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानकलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

बानसूर। क्षेत्र के गांव बासना में एक बेटे ने गुरुवार रात अपनी 60 साल की मां की हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार रोहित जाट निवासी बासना ने शराब के नशे में अपनी ही मां चमेली जाट की लठ मार मारकर हत्या कर दी। सूचना पर बानसूर थाना प्रभारी हेमराज सराधना मौके पर पहुंचे। जहां वृद्धा का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को माेर्चरी पहुंचाया। जबकि आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है हालाकि बताया जा रहा है कि आरोपी आए दिन अपनी मां से झगड़ा करता था। थानाधिकारी ने बताया कि घर में केवल मां- बेटे ही रहते थे। महिला का बड़ा बेटा नीमराना में मजदूरी करता है। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली तो सामने आया कि पिछले 2 दिन से युवक अपनी मां से झगड़ा कर रहा था। गुरुवार रात करीब नौ बजे उसने मां से झगड़ा किया। इनके घर से चीख पुकार की आवाजें भी आई, लेकिन किसी ने सोचा नहीं कि वह अपनी मां की ही हत्या कर देगा। इस बीच उसने लट्‌ठ से मां के सिर पर मारा। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। आरोपी भागता उससे पहले लोगों ने उसे पकड़ लिया। साथ ही  पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
आरोपी 15 दिन पहले ही जेल से छूटाथा वही आरोपी चोरी के एक मामले में कुछ दिन पहले पकड़ा गया था। जिसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया था। सामने आया है कि वह 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। इसके बाद लगातार अपनी मां से झगड़ा कर रहा था। बहरहाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular