Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानचुनाव प्रबंधन कार्यशाला में तीन माह के कार्यक्रम और अभियानों का रोडमैप...

चुनाव प्रबंधन कार्यशाला में तीन माह के कार्यक्रम और अभियानों का रोडमैप तैयार -सीपी जोशी कांग्रेसी वंशवाद की बेल को जड से उखाडने का विजय संकल्प ले कार्यकर्ताः- चंद्रशेखर  

जयपुर, 02 अगस्त भाजपा प्रदेश कार्यालय पर बुधवार को चुनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल, जितेन्द्र गोठवाल, संतोष अहलावत, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मोतीलाल मीणा और दामोदर अग्रवाल ने मोर्चा, प्रकोष्ठ और अन्य भाजपा पदाधिकारियों से आगामी तीन माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा और रोडमैप पर सुझाव लिए और चर्चा की।

 प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में जिन कार्यकर्ताओं को जो काम दिया जाए उसे समय सीमा के भीतर पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया जाए। आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर तैयार रहेें । दायित्व मिलने के बाद उसी दिन से उस पर काम करना शुरू करें। सभी के सामने ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान अभियान’’ एक उदाहरण है। बेहतर मॉनिटरिंग के चलते ही यह अभियान सफल हो पाया। जोशी ने कहा कि कार्यकर्ता यह ना सोचे कि उसके काम को कोई देख नहीं रहा। संगठन में काम को जांचने वाली और परखने वाली हजारों आंखे होती हैं। लाभार्थियों के पास जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की समीक्षा करें।
प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि आज की इस कार्यशाला में बूथ स्तर से लेकर मंडल और विधानसभा स्तर तक के सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई है। प्रदेश में कांग्रेस राज के भीतर महिला उत्पीडन, भ्रष्टाचार, बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं, दलितों और किसानों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ भाजपा की ओर से आगामी अभियान और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। अगस्त सितंबर और अक्टूबर तीन माह में होने वाले तमाम आयोेजनों की बूथ स्तर से लेकर विधानसभा और जिला स्तर तक के अभियान और कार्यक्रम शामिल हैं। कांग्रेसी परिवारवाद और वंशवाद की इस अमर बेल को जड से उखाडने का संकल्प जनता ले चुकी है।

चंद्रशेखर ने कहा कि आगामी चुनावों में प्रदेश में लाखों नव मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा की टीम नव मतदाता अभियान के तहत सेल्फी कार्यक्रम भी चला रही है। इस कार्यक्रम के दौरान नवमतदाताओं से कॉलेज, छात्रावास और अन्य स्थानों पर व्यक्तिगत मिलकर राष्ट्र प्रथम के संकल्प से भी जोडा जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular