Saturday, March 14, 2026
Homeधार्मिकगोविन्द देव मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव आज से शुरू, दर्शनों का समय...

गोविन्द देव मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव आज से शुरू, दर्शनों का समय बदला



जयपुर, 31 जुलाई | जयपुर के आराध्य देव गोविन्द देव जी मंदिर में आज से जन्माष्टमी उत्सव शुरू हो गया है | जिसके चलते मंदिर में दर्शनों के समय में 17 अगस्त तक परिवर्तन किया गया है मंदिर प्रशासन ने बताया कि 31 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक दर्शनों का समय इस प्रकार रहेगा मंगला – प्रातः 5.00 से 5.15 बजे, धूप प्रातः 7.45 से 9.00 बजे, श्रृंगार प्रातः 9.30 से 10.15 बजे, राजभोग प्रातः 10.45 से 11.15 बजे तक रहेंगे | वही शाम के समय ग्वाल सांय 5.00 से 5.15 बजे, संध्या सांय 5.45 से 6.45 बजे, उत्सव दर्शन रात्रि 7.00 से 8.30 बजे,. शयन रात्रि 9.00 से 9.15 बजे तक रहेंगे |

वही 31 जुलाई से 15 अगस्त तक मंदिर में कई मंडलो दुवारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी | आज सुबह अष्ट प्रहार नाम संकीर्तन बंगाली कीर्तन मंडल ने प्रस्तुति दी | वही 1 अगस्त को सांय श्री गिर्राज परिक्रमा मंडल अपनी प्रस्तुति देगा | 2 अगस्त को प्रातः गौरांग महाप्रभु मंदिर, सांय में श्री निम्बार्क सत्संग मंडल, 3 अगस्त को प्रातः श्री गोविंददेव जी चाकर मंडल, सांय श्री गोविन्द की गैया संकीर्तन मंडल, 4 अगस्त को प्रातः श्री निम्बार्क परिषद मंडल, सांय श्री गुरुकृपा सत्संग मंडल, 5 अगस्त को प्रातः श्री हरिनाम संकीर्तन परिवार, सांय त्रिवेणी सत्संग मंडल, 6 अगस्त को श्री राधागोविन्द कृपा प्रभातफेरी मंडल सांय श्रीमन माध्व गौडेश्वरसंकीर्तन मंडल, 7 अगस्त को प्रातः गौर गोविन्द महिला मंडल, सांय नारायण नाम संकीर्तन मंडल, 8 अगस्त को श्री जगदगुरु रामानन्द संकीर्तन मंडल, सांय श्री बलराम सत्संग मंडल, रात्रि रजनी चतुर्वेदी, 9 अगस्त को प्रातः श्री राम मंडल, सांय श्री शिव सत्संग भवन ट्रस्ट परिवार, 10 अगस्त प्रातः श्री विठ्ठल भैया सांय संजय रायजादा, 11 अगस्त को प्रातः श्री गोपीनाथ महिला मंडल सांय अलोक भट्ट, 12 अगस्त को प्रातः एस एम एस ब्लड बैंक सांय दीपक माथुर, सीमा मिश्रा, रेखा सैनी, श्रुति मिश्रा, 13 अगस्त को प्रातः श्री राधा गोविन्द सखी परिवार मध्याह श्री हरी नाम संकीर्तन मंडल सांय अविनाश शर्मा, 14 अगस्त प्रातः श्री मदन मोहन गौड़ीय मठ मध्याह एल्पाइन स्कूल कनक जोशी एवं बच्चो दुवारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सांय श्री गौरांग महाप्रभु संकीर्तन मंडल, 15 अगस्त को प्रातः अष्ट प्रहर नाम संकीर्तन देंगे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular