Tuesday, April 22, 2025
Homeराजस्थानभागवत कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

भागवत कलश यात्रा में उमड़ी भीड़



जयपुर, 7 अप्रैल | गलता गेट स्थित मंदिर श्री कनक बिहारी जी में सियाराम दास महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा | यह आयोजन छप्पन भोग सखी परिवार द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक किया जा रहा है | कार्यक्रम संयोजक पंडित राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया आचार्य राजेश्वर व्यास पीठ से सभी को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा में रसास्वादन करवाएगे | इसी क्रम में आज 11:00 बजे रघुनाथ मंदिर मोहनबाड़ी से भागवत कलश यात्रा का आयोजन किया गया | जिसमे सैकड़ो लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वही महिलाएं बेड की शुभ मधुर लहरियो में मंगल गीत गाते हुए रघुनाथ जी मंदिर से मंदिर पहुंची | कलश यात्रा में महामंडलेश्वर सियाराम दास महाराज, महापौर कुसुम यादव , रवि नय्यर, नगर निगम नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष कवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular