जयपुर, 8 मार्च। सूचना प्रौद्योगिकी के समय में जहां राजस्थान सरकार के प्रतिबिंब विभाग में प्रत्येक विभाग में अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी सूचना प्रौद्योगिकी क्रिया का महत्वपूर्ण कार्य संभाल रहे हैं तथा वर्तमान में राजस्थान सरकार के सभी विभाग ऑनलाइन पत्रावलियों का निस्तारण कर रहे है एवं सॉफ्टवेयर का निर्माण राजकीय कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है, उसी से जुड़े राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ कि लंबे समय से सरकार द्वारा 11 सूत्री मांगू पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन मांगो में मुख्य रूप से पे ग्रेड, प्रमोशन हेतु पदों का निर्धारण, हार्ड ड्यूटी अलाउंस, पद नाम परिवर्तन, CCL, जैसी मांगे हैं ।
सरकार से निरंतर मांग किए जाने पर भी इन मांगों के अधूरे रहने से कंप्यूटर कर्मचारी ठगा हुआ महसूस कर रहा है।राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष यादव ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर चेतावनी दी है कि अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारियों की मांगो पर जल्द ही ध्यान देवे अन्यथा कंप्यूटर कर्मचारियों को प्रदेश स्तरीय व्यापक आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।