Tuesday, March 17, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान राज्य कर्मचारी संघ की विभागीय समिति के प्रकाश चन्द यादव बने...

राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ की विभागीय समिति के प्रकाश चन्द यादव बने अध्यक्ष



जयपुर, जनवरी 28 । अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड को 5वीं बार निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर आज वन विभाग संयुक्त वन कर्मचारी संघ द्वारा अरण्य भवन में आम सभा आयोजित कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पारीक, महामंत्री देवेन्द्र सिंह नरूका, कुलदीप यादव, पप्पू शर्मा, विभागीय समिति पेंशन विभाग अध्यक्ष कल्पित जैन, काॅलेज एजूकेशन के अध्यक्ष राहुल कुमार, वाहन चालक के प्रदेशाध्यक्ष अजयवीर सिंह सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवी सिंह, स्टेनोग्राफर के पृथ्वीसिंह तथा बडी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महासंध के प्रदेशाध्यक्ष श्री राठौड एवं राजस्थान राज्य कर्मचारी संध के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पारिक द्वारा अपने उद्बोधन में आश्वस्त किया कि विभाग के हर समस्या के समाधान हेतु हम सदैव तत्पर रहेगे। सम्मान समारोह में आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए विभागीय समिति वन विभाग के अध्यक्ष प्रकाश चन्द यादव ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर पद छोडने की घोषणा की, जिस पर उपस्थित समस्त मंत्रालयिक कर्मचारीयों ने एक कार्यकाल के लिए प्रकाश चन्द यादव को पुनः अध्यक्ष चुने जाने का आग्रह किया एवं विभाग के प्रशासनिक अधिकारी सुबोध दाधीच ने तर्क भी दिया कि आज की परिस्थिति एवं ज्वलन्त समस्याओं को देखते हुए प्रकाश चन्द यादव को ही पुनः अध्यक्ष चुना जाना चाहिए, जिसका समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों ने ध्वनिमत से समर्थन करते हुए यादव को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया।

चेतन कुमार नुनीवाल ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचन होने पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड ने साफा पहनाकर तथा राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पारीक प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह नरूका द्वारा प्रकाश चन्द यादव का माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। यादव को निर्विरोध निर्वाचन होने पर विभाग के मुखिया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) अरिजित बनर्जी ने माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular