Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानराष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की  50वीं वर्षगांठ पर होगी एलुमनाई मीट 

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की  50वीं वर्षगांठ पर होगी एलुमनाई मीट 


जयपुर, 21 जनवरी | राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान 7 फरवरी को अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा भव्य स्तर पर 1970 से लेकर 2021 बैच के पूर्व विद्यार्थियों की एलुमनाई मीट का आयोजन 24 ओर 25 जनवरी को किया जा रहा है। कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने बताया राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एलुमनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान से आयुर्वेद चिकित्सा में अध्ययन कर चुके 1970 बैच से 2021 बैच तक के 600 एलुमनाई भाग लेंगे। एलुमिनाई मीट कार्यक्रम में नेपाल और श्रीलंका के साथ देश के सभी राज्यों से एलुमनाई मीट में भाग लेंगे।

एल्युमिनाई एसोसिएशन के सचिव और कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर सुनील कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया दो दिवसीय कार्यक्रम में कल्चर नाइट, अवार्ड सेरेमनी के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एलुमनाई एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव भी करवाए जाएंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ऐतिहासिक यात्रा पर बनाई गई फिल्म को दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के सभी भूतपूर्व निदेशक होंगे और एल्युमिनाई की अध्यक्षता राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा और जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति करेंगे। एलुमनाई मीट कार्यक्रम के साथ अग्निकर्म विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular