Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानटोंक रोड़ अग्रवाल समाज के निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष मुकेश गुप्ता 

टोंक रोड़ अग्रवाल समाज के निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष मुकेश गुप्ता 


जयपुर। जयपुर के टोंक रोड़ अग्रवाल समाज सेवा समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गए है, चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष मुकेश गुप्ता सहित सभी 31 सदस्यों ने समाज के उत्थान और एकजुट के संकल्प के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली, सभी को चुनाव अधिकारी और पूर्व पार्षद अशोक कुमार गर्ग ने शपथ दिलवाई। चुनाव अधिकारी और पूर्व पार्षद अशोक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था, इस प्रक्रिया में कुल 36 नाम प्राप्त हुए थे जिसमें से 31 सदस्यों का निर्वाचन होना था, अंतिम दिन 5 सदस्यों ने समाज हित में नामांकन वापस ले लिए, इसके बाद बचे सभी 31 सदस्यों निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया |  इसके बाद अध्यक्ष चुने जाने प्रक्रिया रखी गई थी, जिसमें सभी 31 कार्यकारिणी सदस्यों ने अध्यक्ष पद पर मुकेश गुप्ता का एकमत होकर चुन लिया। इसके पश्चात निर्वाचित सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण सम्पन्न करवाया गया। जिसमें सभी ने समाज उत्थान, एकजुटता और सहायता करने का संकल्प लेकर शपथ ग्रहण की।

चुने गए कार्यकारिणी सदस्य

चुनाव प्रकिया निर्विरोध सम्पन्न होने के बाद इनका हुआ निर्विरोध चयन अरविंद अग्रवाल (हलेना वाले), श्याम बिहारी अग्रवाल (मेदावाले), भगवान स्वरूप गोयल, रामप्रकाश गुप्ता, लोकेंद्र कुमार गर्ग, घनश्याम लाल गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, शशी भूषण गुप्ता, संजय गोयल, प्रमोद कुमार आर्य, अशोक कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, सतीशचंद गुप्ता, विजय कुमार सिंहल, कुलदीप अग्रवाल, संतोष कुमार गुप्ता, जगदीश प्रसाद सैकड़ा, विनय गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, राजकुमार बसंल, संजय कुमार कांडा, अरविंद गुप्ता, नितेश कुमार मित्तल, ओमप्रकाश बंसल, जुगल किशोर गोयल, शीतल कुमार गुप्ता, महेश चंद अग्रवाल, डॉ महेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रमेश चंद गर्ग निर्विरोध चुने गए | 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular