Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानराजस्थान की तेज गेंदबाज अक्षिता माहेश्वरी मुंबई इंडियन्स टीम में शामिल

राजस्थान की तेज गेंदबाज अक्षिता माहेश्वरी मुंबई इंडियन्स टीम में शामिल


मुंबई, 16 दिसंबर | मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता एम. अंबानी ने डब्लूपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की नई महिला टीम बनने पर संतोष जताया है। रविवार को बेंगलुरु में नीलामी के बाद नीता अंबानी ने कहा कि आज हमने जो टीम बनाई है, उससे हम सभी बहुत खुश और संतुष्ट हैं। मुझे कमलिनी, नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी के मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन जाने पर गर्व है। चार नए खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है, उनमें तमिलनाडु की 16 वर्षीय कमलिनी अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर नादिन डी क्लार्क, मध्य प्रदेश की ऑलराउंडर संस्कृति गुप्ता और राजस्थान की तेज गेंदबाज अक्षिता माहेश्वरी को शामिल हैं।

उन्होंने  एक संदेश में चारों नए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम मुंबई इंडियंस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत करते हैं। मुंबई इंडियंस हमेशा युवा प्रतिभाओं की खोज और विकास करने की कोशिश करता रहा है। पिछले साल, हमने नीलामी में सजाना को चुना था। उसे टीम इंडिया के लिए खेलते देखना अद्भुत है। मुंबई इंडियंस ने जी कमलिनी को भी टीम में शामिल करने में कामयाबी हासिल की है। कमलिनी को मुंबई इंडियंस में शामिल करते हुए अंबानी ने कहा कि इस साल हम 16 वर्षीय कमलिनी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। पिछले कुछ समय से हम उनके खेल पर नज़र रख रहे थे और वह एक बहुत ही रोमांचक नई प्रतिभा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular